Wednesday, July 5, 2017

जामुन फायदेमंद है, इसकी गुठलियां के फायदे जानकार गुठलियां भी नहीं फेकेंगे आप !

जामुन फायदेमंद है, इसकी गुठलियां के फायदे जानकार गुठलियां भी नहीं फेकेंगे आप !



                                                  गर्मियों के मौसम में कुछ फल ऐसे होते हैं जो लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। आम तो फलों का राजा होता है इसके साथ ही जामुन भी कुछ कम नहीं है। एक बार जो जामुन के मजे ले लेता है वह इसे भूलता नहीं है। जामुन के सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। यकीन मानिये जामुन में ऐसे-ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर इसे ना खाने वाले भी इसका सेवन शुरू कर देंगे।

 

गुठलियों में मौजूद होते हैं कई तत्व:


हालांकि जो लोग जामुन का सेवन करते हैं, वह जामुन तो खा लेते हैं लेकिन इसकी गुठलियों को फेंक देते हैं। शायद उन्हें पता नहीं होता है कि जामुन के साथ ही उसकी गुठलियों में भी कई तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। जामुन की गुठलियों में विटामिन ए और सी पाया जाता है जो पाचनक्रिया को सही रखता है। इसके साथ ही जामुन की गुठलियों के कई और भी फायदे होते हैं।

 

इस तरह इस्तेमाल करें जामुन की गुठलियों को:

जामुन खाने के बाद उसकी गुठलियों को फेंके नहीं बल्कि उन्हें इकठ्ठा कर लें। इसके बाद अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद गुठलियों को धूप में सूखने के लिए रख दें। जब गुठलियां अच्छी तरह सूख जाए तो इसका छिलका उतारकर इसे छोटे-छोटे टुकड़े में करके पीस लें। इसे पीसने के बाद किसी कांच की शीशी में भरकर रख दें।

जामुन की गुठलियों के फायदे:


*- मधुमेह के रोगी के लिए जामुन के गुठलियों से बना हुआ पाउडर बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे हर रोज खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। इससे मधुमेह नियंत्रित होता है।
*- जिन लोगों को पेचिश की समस्या होती है, उन्हें एक-एक चम्मच इस पाउडर का सेवन दिन में 2 से 3 बार करना चाहिए।
*- जिन महिलाओं को पीरियड के समय अधिक ब्लीडिंग हो रही हो वह इस पाउडर में 25% पीपल की छाल का चूर्ण मिलाकर दिन में 2-3 बार ठंढे पानी से एक-एक चम्मच लें। कुछ ही समय में आराम दिखना शुरू हो जायेगा।
*- दांतों और मसूड़ों की समस्याओं से बचने के लिए इस पाउडर से मंजन करें। आपके दांत और मसूड़े मजबूत हो जायेंगे।
*- कई छोटे बच्चे रात के समय बिस्तर पर ही पेशाब कर देते हैं। बच्चे की इस समस्या को दूर करने के लिए उन्हें दिन में 2-3 बार आधा-आधा चम्मच इस पाउडर को पानी के साथ पिलायें।




No comments: